{"_id":"66cf8f7e9c791c7b1b078c32","slug":"additional-district-judge-inspected-the-land-for-gram-and-munsif-court-unnao-news-c-221-1-sknp1055-118961-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अपर जिला जज ने ग्राम और मुंसिफ न्यायालय के लिए जमीन देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अपर जिला जज ने ग्राम और मुंसिफ न्यायालय के लिए जमीन देखी
विज्ञापन
बेहटा मुजावर। अपर जिला जज के नेतृत्व में आई टीम ने बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के आपराधिक वादों की सुनवाई के लिए क्षेत्र में ग्राम और मुंसिफ न्यायालय( सिविल जूनियर न्यायालय) भवन निर्माण के लिए जमीन देखी।
बांगरमऊ तहसील से पांच किमी दूर संडीला बांगरमऊ मार्ग के किनारे कबीरपुर, इस्माइलपुर आम्बापारा व जोगीकोट गांव की करीब 20 बीघे भूमि का चिह्नांकन कर 22 जुलाई 2024 को प्रस्ताव भेजा गया था। बुधवार को अपर जिला जज (आधारभूत संरचना उपसमिति अध्यक्ष) डॉ. सत्यवान सिंह के साथ अपर जिला जज (नजारत प्रभारी) मनीष निगम और न्यायालय प्रबंधक रामकृष्ण सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने न्यायालय भवन निर्माण के लिए चिहिन्त भूमि का निरीक्षण किया। न्यायिक अधिकारियों ने भूमि के एक तरफ से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को देखा। इसके चलते अधिकारियों ने उस भूमि को छोड़कर पीछे के हिस्से में जमीन बढ़ाने के निर्देश दिए।
जानकारों के मुताबिक, तहसील प्रशासन ने ग्राम न्यायालय के लिए इस्माईलपुर आंबापारा और कबीरपुर की 2.0780 हेक्टेयर भूमि चिहिन्त की है। ग्राम और मुंसिफ न्यायालय में लघु आपराधिक वादों की सुनवाई शुरू होने से तहसील क्षेत्र के वादकारियों को 70 से 80 किलोमीटर दूर जनपद मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार रामाश्रय, राजस्व निरीक्षक प्रवीण श्रीवास्तव, लेखपाल मनोज कुमार व उपनिरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।