{"_id":"55e3096aa7c49ee920d55c6768c40c39","slug":"additional-commissioner-angry-at-seeing-rural-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कार्य कम होते देख पारा चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा कार्य कम होते देख पारा चढ़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 26 May 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
जनपद में मनरेगा में कम होते कार्यों की जानकारी होने पर अपर आयुक्त रणवीर प्रसाद का पारा चढ़ गया। उन्होंने जिले के अधिकारियों की जमकर क्लास ली।
विज्ञापन
उन्होंने डीसी मनरेगा, बीडीओ व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को मनरेगा में काम बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दो गांवों में मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
अपर आयुक्त मनरेगा श्रम/रोजगार लखनऊ रणवीर प्रसाद सोमवार दोपहर 12 बजे विकास भवन सभागार पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने मनरेगा कार्यों की जानकारी की। पता चला कि इस वित्तीय वर्ष को शुरू हुए लगभग दो माह होने वाले हैं इसके बाद भी गांव में मनरेगा कार्य तेजी के साथ नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने वहां पर मौजूद डीसी मनरेगा व बीडीओ को आड़े हाथों लिया। निर्देश दिए कि गांवों में मनरेगा कार्यों में तेजी लाई जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि मनरेगा जॉब कार्डधारकों को इधर ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिया जाए। ताकि ओलावृष्टि व बारिश से तबाही की मार झेल रहे ग्रामीणों को इससे राहत मिल सके।
समीक्षा बैठक के बाद अपर आयुक्त रणवीर प्रसाद ने दो गांवों में मनरेगा कार्यों का स्थलीय जायजा लिया। सबसे पहले वह बिछिया विकासखंड के गांव कोरारी गए। यहां पर उन्होंने ग्रामीणों से भी जानकारी ली।
इसके बाद वह सिकंदरपुर सरोसी विकासखंड के एक गांव गए। यहां भी उन्होंने मनरेगा कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। सूत्रों की मानें तो अपर आयुक्त ने स्थानीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि मनरेगा में हो रहे घोटालों पर कड़ी नजर रखी जाए।
यदि कोई ऐसा करते पकड़ा जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए। गांवों में मनरेगा से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिलाया जाए। इस दौरान उनके साथ डीसी मनरेगा राजेश कुमार मिश्र के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।