{"_id":"65186409a0836cb24205f346","slug":"additional-chief-secretary-inspected-the-beverage-factory-unnao-news-c-221-1-sknp1055-3819-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अपर मुख्य सचिव ने पेय पदार्थ फैक्टरी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अपर मुख्य सचिव ने पेय पदार्थ फैक्टरी का किया निरीक्षण
विज्ञापन
नवाबगंज। औद्योगिक विकास आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज ने जैतीपुर मार्ग स्थित पेय पदार्थ बनाने फैक्टरी का निरीक्षण किया। प्लांट क्षमता बढ़ाने के बारे में कंपनी के लोगों से जानकारी ली। दो घंटे निरीक्षण के बाद वह लौट गए।
अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार क्षेत्रीय अधिकारियों की टीम के साथ शनिवार को वृंदावन बाटलर्स प्राइवेट लिमिटेड पहुंचे। उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर विवेक लद्दानी व अन्य लोगों के साथ बैठक कर फैक्टरी संचालन की जानकारी ली। इस दौरान कंपनी के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार और जीएम बनोज पात्रा ने बताया कि लगभग 20 एकड़ में फैक्टरी का संचालन किया जा रहा है।
वर्तमान में जर्मनी व फ्रांस की मशीनों द्वारा प्लांट से एक मिनट में छह सौ बोतलें तैयार की जा रही हैं। वहीं कंपनी अधिकारियों ने स्वीडन देश का पेटेंट टैट्रा पैक जूस प्लांट का काम प्रगति पर होने की जानकारी दी। बताया कि दिसंबर तक जूस प्लांट की शुरुआत हो जाएगी। बताया कि वर्ष 2021-22 में कंपनी ने 119.56 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इन्वेस्टर समिट में कई बड़ी फैक्टरियों ने क्षमता वृद्धि का एमओयू साइन किया है। जल्द ही फैक्टरी की क्षमता छह सौ से बढ़ाकर साढ़े आठ सौ बोतल प्रति मिनट की जाएगी। वहीं फैक्टरी में कुछ और नया करने पर भी विचार चल रहा है। इस दौरान नामदेव खत्री,अभिषेक प्रकाश,राहुल आडवाणी,पीयूष वर्मा, कंचन सुबोध,राजकुमार,तारिक,नरेंद्र कुरील,करुणा राय,रवि कुमार,कमलेश कुमार भी मौजदू रहे।प्लांट में जूस कोल्ड्रिंक आदि तैयार करने के लिए अभी एक नेशनल कम्पनी से आम, अमरूद आदि की मांग रहती है। अधिकारियों ने स्थानीय किसानों से फल व अन्य आवश्यक खरीदारी पर जोर दिया।