{"_id":"67291821982098060b0b1664","slug":"actor-rajkumar-rao-shot-the-film-in-the-district-hospital-unnao-news-c-221-1-uno1004-122149-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अभिनेता राजकुमार राव ने जिला अस्पताल में की फिल्म की शूटिंगअ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अभिनेता राजकुमार राव ने जिला अस्पताल में की फिल्म की शूटिंगअ
Tue, 05 Nov 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। अभिनेता राजकुमार राव रविवार रात अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच वार्ड नंबर एक में रात आठ बजे से दो घंटे फिल्म के एक सीन का शूट किया गया। इस दौरान मरीजों के तीमारदार अस्पताल परिसर में खड़े रहे। प्रशंसकों की भी भीड़ रही।
अभिनेता राजकुमार राव सामाजिक मुद्दों पर आधारित एक फिल्म में अभिनय कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग टीम ने जिला अस्पताल परिसर में विभिन्न स्थानों पर लाइट और कैमरे लगाए।
जिला अस्पताल में फिल्म के एक दृश्य को शूट किया गया। फिल्म के मुख्य किरदार मालिक, फिल्म के एक सीन में गोली लगने से घायल हुए अपने दोस्त व अन्य साथियों को देखने अस्पताल पहुंचते है। इसके बाद वापस जाते हैं।
विज्ञापन
दो घंटे तक चली शूटिंग के दौरान किसी भी तीमारदार को वार्ड में नहीं जाने दिया गया। पुलिस सुरक्षा भी रही। सीएमएस डाॅ. आरए मिर्जा ने बताया कि फिल्म के एक सीन की जिला अस्पताल में शूटिंग के लिए पहले से अनुमति ली गई थी। रात में शूटिंग होने से इस दौरान किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई।ज