फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Action on 60 absent teachers

गैरहाजिर 60 शिक्षकों पर कार्रवाई

Tue, 04 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 04 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Action on 60 absent teachers
सवाल जवाब करते एसडीएम मनीष बंसल। - फोटो : अमर उजाला
 एसडीएम सदर व एसडीएम हसनगंज के दो दिनों के निरीक्षण में दोनों तहसीलों में 60 गुरुजन बिना सूचना अनुपस्थित मिले। शिक्षण कार्य में हीलाहवाली बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ एसडीएम ने सख्त कार्रवाई की है। सभी का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण व प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की है। वहीं एमडीएम में घालमेल पर महिला टीचर के निलंबन की कार्रवाई संस्तुति की है।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों के शैक्षिक ढांचे को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन ने शिक्षकों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। एसडीएम हसनगंज मनीष बंसल ने शनिवार व सोमवार को तहसील क्षेत्र के कई स्कूलों का ताबड़तोड़ निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों में 36 शिक्षक शिक्षिकाएं बिना सूचना नदारद मिली। सोमवार को एसडीएम प्राथमिक विद्यालय आवा गोझा पहुंचे। जहां प्रधान शिक्षक  राजीव तिवारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। यहां मौजूद सहायक शिक्षिका रीता वर्मा को रजिस्टर में अवकाश न चढ़ाने पर जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


इस दौरान एमडीएम रजिस्टर तलब किया तो पाया कि एमडीएम पक ही रहा था और रजिस्टर छात्र संख्या से अपडेट कर दिया गया था। एसडीएम ने खेल को पकड़ते हुए शिक्षिका से एमडीएम में क्या बनाया जा रहा है और क्या मेनू है। इसका सटीक जवाब नहीं दे सकीं। इस पर अधिकारी ने शिक्षिका के निलंबन की कार्रवाई संस्तुति करके बीएसए कार्यालय को भेजी है। एसडीएम सदर मेधा रूपम के दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम में 24 शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह दोनों अधिकारियों के निरीक्षण में 60 गुरुजन कार्रवाई की जद में आए हैं। सभी का एक दिन का वेतन काटने के अलावा प्रतिकूल प्रविष्ट जारी करने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है। दर्जनों शिक्षकों पर कार्रवाई होने से शिक्षकों में अफरा तफरी का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed