फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   action against 1427

1427 पर कार्रवाई

Tue, 22 Feb 2022 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
action against 1427
उन्नाव। चुनावी माहौल में अवैध रूप से शराब बनाने का गोरखधंधा भी खूब चल रहा है। गांव से लेकर खेत-खलिहानों तक भट्ठियां धधक रहीं हैं। रोजाना हजारों लीटर शराब खपाई जा रही है। आबकारी विभाग 10 माह में 43,543.5 लीटर अवैध शराब बरामद कर चुका है। 1427 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में वोट के लिए चोरी छिपे दावतों का दौर जारी है। मतदाताओं को लुभाने के लिए जाम भी छलकाए जा रहे हैं। आबकारी विभाग की टीमों को खेत-खलिहानों में गड्ढा खोदकर और ड्रमों में भरकर रखी गई कच्ची शराब मिल रही है। जिले में गंगा कटरी क्षेत्र और सई नदी के किनारे के गांवों में बड़े पैमाने पर यह अवैध धंधा हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक जिले में हर महीने एक लाख लीटर से अधिक अवैध शराब बनती और खपाई जाती है। जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध शराब बनाने वालों पर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

आंकड़े बता रहे हकीकत
एक अप्रैल 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक जिले में 25,556.5 लीटर अवैध शराब बरामद हुई और 1067 लोग गिरफ्तार हुए। जबकि एक जनवरी से 18 फरवरी 2022 तक 17,987 लीटर अवैध शराब बरामद कर 360 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 की शाम तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें
जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र कुमार ने बताया कि 23 फरवरी की शाम 6 बजे तक जिले में शराब की बिक्री बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed