फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ACMO closed illegal nursing home

Unnao News: एसीएमओ ने बंद कराया अवैध नर्सिंग होम

Sat, 24 Aug 2024 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
ACMO closed illegal nursing home
हसनगंज। कस्बे में संचालित एक नर्सिंग होम के निरीक्षण के दौरान पंजीकरण न मिलने पर एसीएमओ ने नर्सिंग होम सील करा दिया। नर्सिंगहोम में भर्ती मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बीते दिन मुख्यमंत्री पोर्टल पर कस्बे में संचालित नर्सिंग होम की शिकायत की गई थी। इस पर शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रमोद और मियागंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन कस्बे में संचालित सिंह फैक्चर हॉस्पिटल पहुंचे। निरीक्षण की जानकारी मिलते ही संचालक मौके से भाग निकला। हॉस्पिटल में महिला यूनानी डॉक्टर मौके पर मिली।
विज्ञापन

उन्होंने संचालक से एसीएमओ की बात कराई। इस पर संचालक मुख्यमंत्री का हवाला देकर एसीएमओ से देख लेने की बात कही। इसके बाद एसीएमओ ने हॉस्पिटल को बंद करा दिया। वहीं, हॉस्पिटल में भर्ती आठ मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद वह टीम के साथ नई सराय स्थित क्लीनिक पहुंचे। यहां संचालक क्लीनिक बंद कर भाग निकला। एसीएमओ ने बताया कि बिना पंजीकरण संचालित नर्सिंग होम को सील करा दिया गया है। वहीं, क्लीनिक बंद पाया गया। उसे नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
पंजीकरण न मिलने पर क्लीनिक सील
औरास। बिना पंजीकरण संचालन की शिकायत पर शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप तिवारी बयारी गांव के प्रयाग क्लीनिक पहुंचे। यहां उन्होंने संचालक अनुमति पत्र या अन्य कागज नहीं दिखा सका। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर की डिग्री सहित अन्य दस्तावेज दिखाने को कहा तो क्लीनिक संचालक वह भी नहीं दिखा पाया। पंजीकरण व अन्य दस्तावेज न मिलने पर सीएचसी अधीक्षक ने क्लीनिक को सील कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed