{"_id":"67eed62e50ee16b2090a2004","slug":"acmo-caught-illegal-nursing-home-ot-assistant-was-giving-medicines-to-patients-unnao-news-c-221-1-uno1004-129094-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एसीएमओ ने पकड़ा अवैध नर्सिंगहोम, ओटी सहायक मरीजों को दे रहा था दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एसीएमओ ने पकड़ा अवैध नर्सिंगहोम, ओटी सहायक मरीजों को दे रहा था दवा
विज्ञापन
उन्नाव। एसीएमओ ने गुरुवार को अवैध तरीके से संचालित नर्सिंगहोम पर छापा मारा। यहां ओटी सहायक, डॉक्टर बनकर मरीजों की जांच और दवा देते मिला। नर्सिंगहोम का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। डॉक्टर और प्रशिक्षित स्टॉफ भी नहीं था। एसीएमओ ने नर्सिंगहोम को बंद करा दिया और एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।
प्रभारी सीएमओ के निर्देश पर गुरुवार को एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह आदर्श नगर नहर स्थित शुभी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने नर्सिंग होम संचालक से रजिस्ट्रेशन दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह पंजीकरण से जुड़ा कोई पेपर नहीं दिखा सके। इसके बाद ओपीडी में देखा तो ओटी सहायक मरीजों का इलाज करते मिले। इस पर एसीएमओ ने नाराजगी जताई। वहीं, स्टॉफ से इलाज संबंधी कुछ सवाल पूछे तो कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद उन्होंने डॉक्टर के बारे में पूछा तो पता चला नर्सिंग होम में कोई भी डॉक्टर नहीं है। इस पर उन्होंने नर्सिंग होम को बंद करा दिया। एसीएमओ ने बताया कि नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला है। अवैध तरीके से संचालन किया जा रहा था। संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।