फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   accident

मिल में मजदूर क ीमौत पर हंगामा

Sun, 07 Aug 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
accident
जमुका स्थित पेपर मिल में घटना के बाद जांच करते सीओ व नायब तहसीलदार। संवाद - फोटो : UNNAO
अचलगंज। जमुका स्थित पेपर मिल की रोलिंग मशीन में फंसकर श्रमिक की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने मिल में हंगामा किया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और सीओ ने किसी तरह उन्हें शांत कराया है। इसके बाद प्रबंधन की ओर से श्रमिक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा और पत्नी को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने की भी बात कही गई।
विज्ञापन

ग्रामसभा पर्डी के गांव के मजरा तिवारीखेड़ा निवासी संतोष तिवारी (40) जमुका गांव स्थित बजाज पेपर मिल में काम करता था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे काम करते समय उनका दाहिना हाथ रोलिंग मशीन के पट्टे में फंस गया और वह सिर तक गंभीर रूप से घायल हो गया। संतोष को आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पत्नी गुड़िया व अन्य परिजन ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम से पहले शव मिल लेकर जाने का दबाव बनाने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें शव नहीं ले जाने दिया। इसके बाद करीब 100 लोगों की भीड़ पेपर मिल पहुंची और मुआवजे की मांग पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचलगंज थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। सीओ डीपी सिंह और नायब तहसीलदार मंजुला मिश्रा भी मौके पर पहुंचीं।
परिजनों की बात सुुनने के बाद अधिकारियों ने मिल प्रबंधन से बात की। प्रबंधक राजीव बजाज ने मृतक की पत्नी को चार लाख रुपये और तीन छोटे बच्चों के नाम दो-दो लाख रुपये फिक्स कराने की बात कही। इसके साथ ही सबसे छोटे बच्चे के 21 साल तक का होने तक मृतक की पत्नी को पांच हजार रुपये महीना पेंशन देने को कहा। सहमति बनने के बाद तीन घंटे बाद हंगामा शांत हुआ।

पत्नी ने बताया कि उसके तीन बच्चों में शौर्य, पंछी व छह माह की बेटी है। नायब तहसीलदार ने बताया कि मिल के प्रबंधक ने मुआवजा व पत्नी को पेंशन देने की बात कही है। मामला शांत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed