फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   accident

कार व डंपर में टक्कर, एक की मौत

Sun, 07 Aug 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
accident
संजय यादव की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात डंपर में कार घुस गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि कार सवार आजमगढ़ से नोएडा जा रहे थे।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के थाना बरदा के गांव जीवली निवासी संजय यादव उर्फ गुड्डू (39) पुत्र शीतला प्रसाद नोएडा के सेक्टर नौ में एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में मुंशी का काम करता था। पड़ोसी गांव गंभीरपुर बिसयां निवासी संतोष कुमार (29) नोएडा में ही कार चलाता था। दोनों 20 दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे। उन्हें शनिवार को ड्यूटी पर लौटना था। शुक्रवार शाम छह बजे दोनों घर से कार से निकले थे।
विज्ञापन

कार संजय चला रहा था। रात करीब दो बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव शिवबक्शखेड़ा के सामने आगे जा रहे डंपर में कार घुस गई। घटना में संजय की मौके पर मौत हो गई, जबकि संतोष घायल हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मौत की खबर सुनकर पत्नी किरन, मां निर्मला देवी, बेटियों में सोनी, मोनी व बेटा सोनू बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed