{"_id":"6192b33c88ff6a6cba33f8f1","slug":"accident-death-bank-employ-unnao-news-knp6642026146","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident two death","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident two death
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने कानपुर से लखनऊ जा रहे बाइक सवार बैंक कर्मचारी और उसकी सहकर्मी युवती को रौंद दिया। मौके पर दोनों की मौत हो गई। आधार कार्ड व मोबाइल नंबरों के जरिए शवों की पहचान कर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे दोनाें के परिजन शव देख बिलख उठे। पुलिस ने बस नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
कानपुर के थाना नवाबगंज क्षेत्र के विकासनगर लखनपुर हाउसिंग सोसाइटी मकान नंबर 497 निवासी अनुराग चंदेल (25) पुत्र करन चंदेल जरीब चौकी स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में सेल्स का काम देखता था। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे वह बाइक से पनकी सी ब्लाक निवासी बैंक की सहकर्मी 22 वर्षीय ज्योति उर्फ तान्या पुत्री सुनील सिंह के साथ भारतीय जीवन बीमा निगम की बैठक में शामिल होने लखनऊ जा रही थी। हाल ही में उसने एलआईसी में जॉब के लिए आवेदन किया था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बसीरतगंज के पास पीछे से आ रही मध्यप्रदेश राज्य के रजिस्ट्रेशन नंबर की टूरिस्ट बस दोनाें को रौंदते हुए निकल गई। हादसे में अनुराग व ज्योति की मौके पर मौत हो गई। हादसे के वक्त अनुराग हेलमेट लगाए था। कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि हादसे के बाद बस समेत चालक भाग निकला है। मृतक अनुराग के चाचा ज्ञान सिंह चंदेल ने वाहन नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।