फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   accident, 6 dead

हादसों में महिला समेच छह की मौत

Sat, 26 Mar 2016 12:56 AM IST
unnao
unnao Updated Sat, 26 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
accident, 6 dead
kin of deceased - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मांखी थाना क्षेत्र के पंडितखेड़ा गांव निवासी बाबूलाल (25) पुत्र विसंभर  गुरुवार को त्योहारी देने सदर कोतवाली के मोहल्ला गदनखेड़ा निवासी बहनोई अनिल वर्मा के घर गया था। दोपहर में पड़ोसी युवक रामजी सविता को साथ लेकर बहनोई के पिता की बाइक लेकर किसी काम से अचलगंज गया।

विज्ञापन


बताते है कि दोनों ने वहां शराब पी। घर लौटते समय लोहचा और कोरारी के बीच ईंट भट्ठा के सामने बाइक सड़क के खड्ड में जाकर बेकाबू हो गई। बाबूलाल बाइक समेत सड़क किनारे खड़े महुआ के पेड़ से टकरा गया। मौके पर ही बाबूलाल की मौत हो गई। रामजी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


गांव के कुछ लोगों ने बहनोई अनिल व उसके पिता छेदीलाल वर्मा को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे बहनोई ने मृतक को जिला अस्पताल पहुंचाया। रात को रामजी को होश आया तो वह घर पहुंच घटना की जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ही हेलमेट नहीं लगा रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली के हुड़दंग में हेलमेट को किया दरकिनार, गवांई जान  
असोहा थाना क्षेत्र के गढ़ीकिरमिली गांव निवासी श्रीकेशन (68) गुरुवार दोपहर बेटे सुमित के साथ किसी काम से बाइक से घर से निकले थे। कांथा-भल्लाफार्म मार्ग पर तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने श्रीकेशन की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर तेज होने से श्रीकेशन बाइक लेकर सड़क किनारे खंती में जा गिरा।

लोगों ने पिता-पुत्र को बाहर निकाला। हादसे में श्रीकेशन की मौत हो गई। बेटा सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगा रखे थे।

मांखी थाना क्षेत्र के सधवाखेड़ा गांव निवासी नन्हेलाल (35) पुत्र स्व. सधन गुरुवार दोपहर बाइक से गांव में दोस्त से मिलने के निकला। नन्हेलाल ने शराब पी और कुछ देर बाद घर लौट गया। घर से कोई सामान लेने के लिए दोबारा निकला। रफ्तार तेज होने से वह गांव के निकट पुलिया से टकरा गया।

मौके पर उसकी मौत हो गई। सदर कोतवाली के रामननगर गठियाबाग निवासी पंकज यादव पत्नी गीता (25) को लेकर गुरुवार सुबह शुक्लागंज रिश्तेदार के यहां होली खेलने जा रहा था। आदर्श नगर नहर के पास वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक में पीछे बैठी गीता उछलकर सड़क पर जा गिरी। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। वह भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।

वाहनों की रफ्तार और शराब के नशे में बाइक चलाना पड़ा महंगा
अजगैन थाना क्षेत्र के पिपरौसा गांव निवासी सजीवन (40) शुक्रवार शाम रिश्तेदार प्रेमशंकर (35) पुत्र संटू के साथ हसनगंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव रिश्तेदार के घर होली खेलने गया था। दोपहर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।

रफ्तार तेज होने से अजगैन-मोहान पर अंधे मोड़ पर बाइक बेकाबू हो नवई नाले में जा गिरी। हादसे में सजीवन की मौत हो गई प्रेमशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र केग्राम टांडा सातन निवासी विश्राम (42) पुत्र रामकुमार अपने 8 वर्षीय बेटे विनय को लेकर बाइक से ससुराल लोनारपुर गांव गए थे।

दोपहर करीब डेढ़ बजे ससुराल से लौटते समय कस्तूरबा गांधी विद्यालय के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को सीएचसी ले जाया गया। जांच के दौरान डॉक्टर ने विश्राम को मृत घोषित कर दिया।

विनय की हालत गंभीर  देख जिला अस्पताल रेफर किया है। सदर कोतवाली के लखनऊ बाईपास पर तीन बाइकों पर सवार आठ लोग हुड़दंग काटते हुए सड़क पर फर्राटा भर रहे थे। अचानक बाइक फिसलने से तीनों आपस में टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में  आशीष यादव निवासी मनोहरनगर, अंशू आवास विकास, सनी लोकनगर, राहुल मुर्तजानगर, विकास लोकनगर, राजेन्द्र, विश्राम, ब्रजेश निवासी टीकरगढ़ी सदर कोतवाली को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ब्रजेश को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।

अन्य छिटपुट घटनाओं में छह से ज्यादा लोग घायल
औरास के चौधरीखेड़ा गांव निवासी नरेश पुत्र लालता क्षेत्र के सीमऊ निवासी मामा के घर गुरुवार को होली मिलने गए थे। देर शाम घर लौटते समय सीमऊ पुल के पास बाइक ने टक्कर मार दी। एक अन्य घटना में जमालनगर सफीपुर निवासी कुलदीप पुत्र नन्हक्के औरास में रहने वाले रिश्तेदार के घर गए थे।

गुरुवार शाम घर लौटते समय मियागंज के पास बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। चचेरे भाई रोहित को मामूली चोटें आईं हैैं। पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में कई लोग घायल हुए।


बचरौली निवासी राहुल (23) अपने साथी शिवा के साथ पुरवा आ रहा था। पुरवा-उन्नाव मार्ग पर कटरा गांव की बाबा चक्की के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। इसमें राहुल और शिवा दोनों घायल हो गए। दूसरी घटना में जमूरपुर निवासी गोविंद (35) व दिलीप (22) एक मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। सभी को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायलों में कोई भी हेलमेट नहीं पहने था। होली के हुडदंग में पूरी तरह हेलमेट को दरकिनार रखा गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed