फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   accidant

आंधी में गिरा छप्पर और दीवार, मां-बेटे की मौत

Fri, 23 Apr 2021 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
accidant
आंधी से छप्पर समेत गिरी दीवार की जांच करते तहसीलदार जितेंद्र कुमार। - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। तेज आंधी में बुधवार रात छप्पर और दीवार गिरने से नीचे दबकर मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि पिता व पुत्री घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मां-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के ढलोवा गांव निवासी सोबरन (55) बुधवार रात खाना खाने के बाद पत्नी बच्चों के साथ छप्पर के नीचे लेट गया। इसी दौरान तूफान के बीच छप्पर समेत दीवार गिर गई।
विज्ञापन

दीवार के मलबे में दबकर सोबरन की पत्नी नन्हकी (50) और बेटा दीपू (18) की मौत हो गई, जबकि सोबरन व उसकी 15 वर्षीय बेटी मुन्नी घायल हो गए। पुलिस ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी भेजा। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मां बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। तहसीलदार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द शासन स्तर से मिलने वाली सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed