{"_id":"5fef68ac8ebc3e3f755e03f5","slug":"accidant-unnao-news-knp6034486101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर से भिड़ी बस, चालक समेत छह की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर से भिड़ी बस, चालक समेत छह की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास के थानाक्षेत्र में कंटेनर में पीछे से घुसी डबल डेकर बस।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मैनीभावाखेड़ा गांव के सामने शुक्रवार सुबह बिहार से दिल्ली जा रही निजी स्लीपर बस घने कोहरे के कारण सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर से भिड़ गई। हादसे में चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर है। 40 यात्री घायल हुए हैं। चीखपुकार के बीच पुलिस ने तीन घंटे मशक्कत कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। कई यात्री बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकले।
बिहार के अररिया जिले से आरती ट्रैवल्स की बस 75 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। शुक्रवार सुबह 6 बजे मैनीभावाखेड़ा गांव के सामने घने कोहरे के कारण बस चालक सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त खड़े कंटेनर को देख नहीं पाया। इससे तेज रफ्तार बस कंटेनर में पांच फुट अंदर घुस गई। पुलिस ने ग्रामीणों व यूपीडा कर्मियों की मदद से बस में फंसे चालक समेत आठ लोगों को बाहर निकालकर पीएचसी पहुंचाया।
डॉक्टर ने बिहार के मधुवनी के थाना झंझारपुर के पितरौलिया निवासी बस चालक सलाउद्दीन (35) पुत्र मोहम्मद अब्बास, यात्री दरभंगा के थाना सिमरी के गौरा गांव निवासी नसीम खान (23) पुत्र मोहम्मद मुस्लिम खान, रामपुर अररिया के बुद्धेश्वरी निवासी शौकत रजा (21) पुत्र जाफर हुसैन व अररिया के मतियारी निवासी फारुख (14) पुत्र इस्माइल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल बिहार प्रांत के अररिया जिले के कमालढहा गांव निवासी मुकर्रम (30) पुत्र सलाउद्दीन ने लखनऊ के ट्रामा सेंटर व बिहार के सिकंदरा जिला के सुकरिया गांव निवासी रामप्रकाश (48) पुत्र रामरतन ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर घायल कन्नौज के आदर्श नगर नेवादा निवासी शिवम (25) पुत्र अरविन्द व बिहार के अररिया जिला के पुरवारी जेरवा निवासी मुतासिर आलम (25) पुत्र हबीबुल रहमान का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल हुए 40 यात्रियों को इलाज कर लंच पैकेट देकर दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना किया।

उन्नाव ःएक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में बस में फंसे घायल यात्रियों को लोगों की मद्द से बाहर निकालती- फोटो : UNNAO