{"_id":"5fee19408ebc3e3d527c7f2f","slug":"accidant-unnao-news-knp6032689102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
हादसे में शाबिरा की मौत की जानकारी देते परिजन ।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। हसनगंज कोतवाली में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हेलमेट लगा होने से पति की जान बच गई। आंखों के सामने पत्नी की मौत देख पति बेहाल हो गया।
पचगहना गांव निवासी शाबिरा बेगम (58) पत्नी मो. इस्माइल की रसूलपुर गांव में रहने वाली चाची की बीमारी से मौत हो गई थी। देर शाम वह चाची को देखकर पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी कोतवाली क्षेत्र के बदबदाखेड़ा गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
तेज टक्कर लगने से बाइक में पीछे बैठे शाबिरा छिटककर सड़क पर गिर गई। ट्रक का पहिया उसे रौंदते हुए निकल गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। वहीं हेलमेट लगा होने से पति इस्माइल की जान बच गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। भीड़ के बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शाबिरा की मौत से चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।