फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   accidant

सड़क हादसे में कानपुर के युवक की मौत

Tue, 06 Oct 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
accidant
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास थाना क्षेत्र के लोधाटीकुर गांव के सामने तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कानपुर निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। जेब से मिले आधारकार्ड से पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह यूपीडा की पेट्रोलिंग वैन के कर्मचारियों ने गश्त के दौरान लोधाटीकुर टीकुर गांव के सामने आगरा से लखनऊ की ओर जाने वाले लेन पर एक युवक को गंभीर हालत में देखा। कुछ ही दूर पर उसकी बाइक भी पड़ी थी। उसे औरास पीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तलाशी के दौरान जेब से मोबाइल फोन व आधार कार्ड मिला।
विज्ञापन

मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा होने से वह खुल नहीं सका। आधार कार्ड की मदद से पुलिस ने उसकी पहचान कानपुर के रंजीतपुरवा निवासी अजय सिंह (45) पुत्र गुड्डू सिंह के रूप में कर कानपुर पुलिस की मदद से उसके परिजनों को सूचना दिलाई। एसओ राजबहादुर ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से मौत होने की बात सामने आई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed