{"_id":"5f5fb4bb8ebc3efbb265193b","slug":"accidant-unnao-news-knp5826706139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक विकास के परिजन।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पांच दिन पहले प्रयागराज में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए डीसीएम चालक की इलाज के दौरान लखनऊ के निजी अस्पताल में मौत हो गई। शव घर लाकर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के दरेहटा गांव निवासी विकास सिंह (27) पुत्र हरिबक्स सिंह डीसीएम चालक था। 7 सितंबर को डीसीएम में मोबाइल टावर का सामान लेकर प्रयागराज गया था। 9 सितंबर को कानपुर लौटते समय प्रयागराज में ही अज्ञात वाहन से डीसीएम की टक्कर हो गई थी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। दो दिन प्रयागराज के जिला अस्पताल में उसका इलाज चला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे वहां से लखनऊ के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रविवार 13 सितंबर की रात उसकी मौत हो गई। परिजन शव को घर ले आए और सोहरामऊ पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। विकास की मौत से परिवार में गम का माहौल है।