फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   accidant,unnao,do ki maut

बाइकों की भिड़ंत में आईटीआई छात्र सहित दो की मौत

Sat, 23 Apr 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
accidant,unnao,do ki maut
रामबहादुर का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
सोनिक (उन्नाव)। पुरवा-उन्नाव मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के गांव नयाखेड़ा निवासी रामबहादुर (24) आईटीआई छात्र था। वह पत्नी रोली (20) के साथ बाइक से अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव बदलीखेड़ा साले के तिलक समारोह में जा रहा था। दही थानाक्षेत्र में पुरवा-उन्नाव मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे सरिया फैक्टरी के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से रामबहादुर की बाइक भिड़ गई। जोरदार भिड़ंत में हेलमेट लगाने के बाद भी गर्दन में गहरी चोट आने से रामबहादुर और दूसरी बाइक में पीछे बैठे उम्मीदों के शहर मोहल्ला निवासी चांदबाबू (23) की घटनास्थल पर मौत हो गई। रामबहादुर की पत्नी रोली और दूसरी बाइक का चालक उम्मीदों के शहर निवासी सुनील (37) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण उन्नाव-पुरवा मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
सोनिक (उन्नाव)। हादसे में जान गंवाने वाला रामबहादुर फतेहपुर चौरासी आईटीआई का छात्र था। वह गांव में खेती भी करता था। 26 जनवरी 2022 को रोली के साथ उसका विवाह हुआ था। हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। घायल रोली को परिजनों ने पति की मौत की जानकारी नहीं दी है। मृतक चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। मां सीमा व अन्य परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दूसरा मृतक चांदबाबू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह नवाबगंज के एक होटल में वेटर था। परिवार में पत्नी जरीना और दो बच्चे हैं। हादसे के बाद लोगों ने एंबुलेंस के लिए फोन किया। लेकिन घायलों की हालत नाजुक देखकर पुलिस ने लोडर रुकवाया और उसी से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सिर में अधिक चोट होने से सुनील की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह कभी बिस्तर से उठकर भागता तो कभी वीगो निकालकर फेंक देता। उसने इंजेक्शन लगाने गई स्टाफ नर्स को भी धक्का दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलीखेड़ा में जिस घर में तिलक की तैयारियां चल रही थीं, वहां दामाद की मौत व बेटी के गंभीर घायल होने की सूचना से कोहराम मच गया। परिजन सारे काम छोड़कर अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रम औपचारिक तरीके से निपटाया जाएगा।

मृतक राम बहादुर की घायल पत्नी रोली को जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते परिजन। संवाद

मृतक राम बहादुर की घायल पत्नी रोली को जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते परिजन। संवाद- फोटो : UNNAO

जिला अस्पताल में राम बहादुर की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद

जिला अस्पताल में राम बहादुर की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed