फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   AC worker stabbed to death on suspicion of illicit relations

Unnao News: अवैध संबंधों के शक में एसी कारीगर की चाकू से हत्या

Fri, 29 Aug 2025 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
AC worker stabbed to death on suspicion of illicit relations
उन्नाव। सदर कोतवाली के कासिम नगर मोहल्ले में अवैध संबंधों के शक में चाकू से कई वार कर युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारोपी लहूलुहान शव सड़क किनारे फेंककर भाग निकला। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला कासिमनगर निवासी नूर आलम (40) एसी बनाने का काम करता था। गुरुवार की रात करीब 11:30 बजे बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में पड़ोस में के ही नौशाद ने रोका। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद के बाद हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान नौशाद ने चाकू से नूर आलम की गर्दन और पेट पर कई वार कर उसे लहूलुहान कर भाग निकला।
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने नूरआलम को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाल अजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। हत्या की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। चर्चा है कि हत्यारोपी को नूर आलम पर परिवार की एक महिला से नजदीकी का शक था। इसी बात को लेकर खुन्नस रखता था। मृतक चार भाई- बहन में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि एक महिला को लेकर चल रहे विवाद में हत्या की गई है। हत्यारोपी नौशाद कपड़ों की सिलाई करता है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed