फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ABVP took out a torch rally in protest against the Barabanki incident

Unnao News: बाराबंकी की घटना के विरोध में एबीवीपी ने निकाली मशाल यात्रा

Sun, 07 Sep 2025 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
ABVP took out a torch rally in protest against the Barabanki incident
फोटो नंबर-51-बाराबंकी में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मशाल यात्रा निकालते एबीवीपी कार
उन्नाव। पिछले दिनों बाराबंकी में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार देर शाम मशाल यात्रा निकाली।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार देर शाम करीब सात बजे रोडवेज बस स्टेशन के पास एबीवीपी कार्यकर्ता एकत्र हुए।विभाग संयोजक क्षतिज अग्निहोत्री ने कहा कि बाराबंकी के एसआरएमयू में समस्याओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले दिनों प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए थे। परिषद इसका पुरजोर विरोध करेगी।

प्रांत सहमंत्री शिखर अवस्थी ने लाठी चार्ज को विद्यार्थियों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन और लोकतंत्र के सिद्धांतों पर हमला बताया। कहा कि अन्याय के खिलाफ छात्र एकजुट हैं और न्याय मिलने तक विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। विभाग संगठन मंत्री विकास त्रिपाठी, शोभा निगम, स्वास्तिक पाठक, अनंत शुक्ला, विपिन रावत, अभिषेक त्रिपाठी, आशुतोष, अनुराग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed