फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   aag hadsa,crime news,unnao

पक्षी विहार के जंगल में आग लगी

Sat, 09 Apr 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
aag hadsa,crime news,unnao
पक्षी विहार के जंगल में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे के पास स्थित पक्षी विहार के जंगल में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। गनीमत रही कि आग झील और डियर पार्क तक नहीं फैली।
विज्ञापन

पक्षी विहार में शनिवार दोपहर वाइल्ड लाइफ के जंगल में आग लग गई। जब तक जानकारी होती लपटों ने विकराल रूप ले लिया। कुछ ही देर में तेज हवा के साथ आगजंगल के बड़े हिस्से में फैल गई। हाईवे से जा रहे सीओ हसनगंज आरके शुक्ला और एसडीएम रामदत्तराम की नजर आग पर पड़ी तो उन्होंने अजगैन कोतवाली प्रभारी और अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने दमकल की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। वाइल्ड लाइफ के खिलावन, धर्मेंद्र, वन क्षेत्र के जितेंद्र पांडेय, हरिशंकर ने दमकल कर्मियों की मदद की। रेंजर विवेक वर्मा ने बताया कि सूखी पत्तियों में आग लग गई थी। किसी भी जीव को नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed