Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A young man's body was found soaked in blood, murder suspected

Unnao News: युवक का बाग में मिला लहूलुहान शव, हत्या की आशंका

Thu, 12 Jun 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
A young man's body was found soaked in blood, murder suspected
सफीपुर (उन्नाव)। मियागंज ब्लॉक के सरंवा गांव के पास के बाग में बृहस्पतिवार सुबह छह बजे युवक का शव मिला। खेतों की तरफ गए लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक के शरीर पर चोटों के निशान के साथ आसपास और सामान पड़ा मिलने से घटना हत्या की ओर इशारा कर रही है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के सरंबा गांव के पास शारदा नहर आसीवन ब्रांच के निकट कब्रिस्तान के पास इसी गांव निवासी श्यामू के खेत के पास बाग में बृहस्पतिवार सुबह 45 वर्षीय युवक का लहूलुहान शव मिला। सुबह श्यामू और सुनील खेत गए तो शव देखा। उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की। शव के पास बैग मिला, जिसमें कुछ कपड़े हैं। युवक खाकी रंग का लोअर, सफेद व नीली धारीदार शर्ट पहने था। शव के पास पानी की खाली बोतलें भी मिली हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक घुमंतू बताया जा रहा है। वहीं, आसपास गांव के लोगों ने उसे न देखने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक घुमंतू लग रहा है, जो इधर-उधर अपना डेरा डाल लेते हैं। आसपास के थानों में गुमशुदगी दर्ज होने का भी पता लगाया जा रहा है। शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।


यह बिंदु हत्या की ओर कर रहे इशारा
सरंबा गांव की बाग में लहूलुहान हालत में मिले युवक की नाक से खून निकल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, सिर पर भी चोट के निशान मिलने की चर्चा है। पास में पानी की बोतल और गमछा पड़ा हुआ है। एक पाॅलीथिन में खाना बनाने के लिए तेल और 10 मीटर दूरी पर ईंट का चूल्हा बना है, जिस पर कुछ भोजन पकाने की भी पुष्टि हो रही है। पास मिली पाॅलीथिन में बेगमपुर कानपुर लिखा है। आम का मौसम होने से अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है कि कहीं यह कानपुर का कोई व्यापारी या पल्लेदार तो नहीं, जो व्यापारियों के साथ आया हो और रात में रुकने के दौरान यहां खाया, पिया हो फिर उसकी हत्या कर दी गई हो। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed