{"_id":"68b0b757b1d1b53a2f01773b","slug":"a-young-man-died-by-drowning-while-taking-bath-in-ganga-at-buxar-ghat-unnao-news-c-221-1-uno1001-136172-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बक्सर घाट में गंगा स्नान कर रहे युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बक्सर घाट में गंगा स्नान कर रहे युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन
बीघापुर। बक्सर घाट पर गुरुवार की शाम चार बजे पड़ोसी के शव का अंतिम संस्कार होने के बाद गंगा स्नान कर रहे युवक की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने तलाश की, एक घंटे बाद शव मिला।
अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव बंदहमीरपुर निवासी प्रेमशंकर रैदास (38) के पड़ोसी कामता प्रसाद की गुरुवार को मौत हो गई थी। ग्रामीणों के साथ प्रेमशंकर भी अंतिम संस्कार में बक्सर घाट आए थे। अंतिम संस्कार के बाद प्रेमशंकर नमामि गंगे घाट पर स्नान करने लगे। इसी दौरान गहराई में जाने और पानी का तेज बहाव होने से डूब गए।
सूचना पर बक्सर चौकी इंचार्ज राजेंद्र मिश्रा पहुंचे और गोताखोरों की मदद से एक घंटे बाद प्रेमशंकर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। भाई मुकेश ने बताया कि प्रेमशंकर की पत्नी की मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।