फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A worker fell from a moving tractor, an iron sheet in the trolley pierced his neck and he died

Unnao News: चलते ट्रैक्टर से गिरा श्रमिक, ट्राॅली में लगी लोहे की पत्ती गर्दन में घुसी, मौत

Sat, 30 Nov 2024 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
A worker fell from a moving tractor, an iron sheet in the trolley pierced his neck and he died
गंजमुरादाबाद। गंजमुरादाबाद-बहलोलपुर मार्ग पर ट्रैक्टर में बैठा श्रमिक चक्कर आने से चलते ट्रैक्टर से गिर गया। इसी दौरान ट्रॉली में लगी लोहे की पत्ती उसकी गर्दन में घुस गई और मौत हो गई। वह एक निर्माणाधीन मकान में शटरिंग लगाकर चाचा के साथ घर लौट रहा था।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरधरपुर निवासी सुभाष शर्मा शुक्रवार सुबह अपनी ट्रैक्टर-ट्राली पर शटरिंग का सामान लादकर पड़ोसी गांव फतेहपुर खालसा गए थे। साथ में काम करने वाला भतीजा वीरेंद्र कुमार शर्मा (27) पुत्र श्रीपाल भी था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे शटरिंग लगाकर चाचा-भतीजा घर लौट रहे थे। गंजमुरादाबाद-बहलोलपुर मार्ग पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के पास वीरेंद्र कुमार को चक्कर आने से वह गिर गया और ट्राली में लगी लोहे की पत्ती गर्दन में घुसने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच की और शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। शव घर पहुंचने पर चीख पुकार मच गई। गहरपुरवा स्थित शांति घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। बेटे की मौत से पिता श्रीपाल, मां सरला, बड़े भाई सुरेंद्र सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि शटरिंग लगाकर घर लौटते समय ट्राली से नीचे गिरने के दौरान लोहे की पत्ती गर्दन में घुसने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed