फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A tanker full of petrol overturned while overtaking a dumper, people were troubled for 13 hours

Unnao News: डंपर को ओवरटेक करते समय पलटा पेट्रोल भरा टैंकर, 13 घंटे परेशान रहे लोग

Mon, 05 May 2025 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A tanker full of petrol overturned while overtaking a dumper, people were troubled for 13 hours
बांगरमऊ (उन्नाव)। बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर शनिवार रात 11 बजे पेट्रोल भरा टैंकर एक डंपर को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। पेट्रोल का रिसाव होने लगा। पीआरवी और टीम ने अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। बड़े वाहनों को दोनों तरफ पांच किमी पहले ही रोक दिया गया। दमकलों से पानी का छिड़काव शुरू करने के बाद यातायात शुरू कराया गया। पास से निकली हाईटेंशन लाइन की आपूर्ति भी बंद करई गई। करीब 13 घंटे बाद रविवार दोपहर 12 बजे टैंकर को सीधा करके हटाया जा सका। पेट्रोल से आग भड़कने की आशंका से पास के काजीपुर गांव के लोगों की धड़कनें तेज रहीं।
विज्ञापन

मऊ जिले के गोहना क्षेत्र के बंदीकला निवासी टैंकर चालक कृष्णकांत यादव कानपुर पनकी डिपो से टैंकर में पेट्रोल लेकर बांगरमऊ-संडीला मार्ग स्थित एसदयाल फिलिंग स्टेशन पर उतारने जा रहे थे। टैंकर पेट्रोल पंप से करीब चार किलोमीटर पहले, बांगरमऊ कोतवाली काजीपुर गांव के सामने पहुंचा था, तभी एक डंपर को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। घटना में चालक बाल-बाल बच गया। पलटते टैंकर में भरा पेट्रोल में सड़क पर फैलने लगा।
विज्ञापन

घटना की सूचना पीर पीआरवी और कोतवाली पुलिस ने मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर-बितर किया और सड़क यातायात को बंद कराया। बांगरमऊ और उन्नाव सेंटर से दो दमकल बुलाई गईं और टैंकर को उठाने के लिए चार क्रेन मंगाईं गईं। रात भर कोशिश होती रही लेकिन सफलता नहीं मिली। आग लगने और बड़ा विस्फोट होने की आशंका से वाहनों को दोनों तरफ घटना स्थल से पांच किमी पहले ही रोक दिया गया। दमकलों से पानी की छिड़काव शुरू करने बाद यातायात को शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल से बमुश्किल 500 मीटर दूर स्थित काजीपुर गांव के लोग आग या विस्फोट के खतरे को देखते हुए रात भर दहशत में रहे। रविवार सुबह एक और हाइड्रा को लगाया गया और दमकलों से केमिकल युक्त पानी के छिड़काव के बीच रविवार दोपहर 12 बजे टैंकर को सीधा किया जा सका।
सीओ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि क्रेनों की मदद से टैंकर को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया है। टैंकर से पेट्रोल का अधिक रिसाव नहीं हो रहा था, जो गिर रहा था वह जमीन में सोख रहा था, इसलिए अधिक दिक्कत नहीं आई।
--

तेज होता रिसाव तो चपेट में आता गांव

पेट्रोल भरा टैंकर पलटने की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों की माने तो अच्छा यह रहा कि टैंकर पलटने के बाद उसका रिसाव धीरे हो रहा था, इससे पेट्रोल की जो बूंदे टपक रही थीं, वह जमीन में ही शोक जा रही थीं। अगर कहीं रिसाव तेज होता तो गर्मी का मौसम होने से सड़क गर्म होने और घटना के दौरान कोई चिंगारी उसमें पड़ जाती तो बड़ी घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता था। घटनास्थल से 400 मीटर दूर पर काजीपुर गांव था। अगर टैंकर में आग लगती तो गांव भी चपेट में आता फिर संभालना मुश्किल हो जाता। घटना में सिर्फ टैंकर ही पलटा और कुछ नहीं हुआ, इसके लिए लोगों ने ईश्वर का धन्यवाद भी किया।

--
पेट्रोल भरने पहुंचे लोग, पुलिस ने खदेड़ा
रास्ते में टैंकर के पलटने की सूचना पर कई ग्रामीण पेट्रोल भरने के लिए बाल्टी, केन, लोटा व अन्य बर्तन लेकर पहुंच गए। कई ग्रामीण पीछे से आ रहे थे, पुलिस ने ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती देख सभी को वहां खदेड़ा और खतरे की जानकारी देकर वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed