फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A man going to Kanpur on a bike with his son jumped into the Ganga river

UP: पिता ने बेटे से बाइक रुकवाई और गंगा में लगा दी छलांग, पुलिस ने गोताखोरों से कराई तलाश, नहीं लगा सुराग

Tue, 03 Sep 2024 12:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 03 Sep 2024 12:08 AM IST
सार

गंगा नदी में छलांग लगाने वाले राजेश के बड़े बेटे सत्यम ने बताया कि बाइक वह खुद चला रहा था। बीच पुल पर पिता बोले उनकी तबीयत बिगड़ रही है, इस पर उसने बाइक रोक दी। तभी टहलने की बात कहकर रेलिंग के पास पहुंचे उसे संदेह हुआ तो वह भी पहुंच गया। तभी पिता ने छलांग लगा दी।

विज्ञापन
A man going to Kanpur on a bike with his son jumped into the Ganga river
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बेटे के साथ बाइक से कानपुर दवा लेने जा रहे युवक ने सोमवार को सुबह नवीन गंगापुल पर बेटे से बाइक रुकवाई और पुल की रेलिंग पर चढ़कर गंगा में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन देर तक कोई सुराग नहीं लग सका। बताया जा रहा है कि युवक घरेलू उलझनों से परेशान था। वहीं, युवक के गंगा में छलांग लगाने से अफरातफरी मच गई। गंगापुल पर एक घंटे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन


अचलगंज थाना क्षेत्र के भैसई गांव के मूल निवासी राजेश रावत (45) गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चंपापुरवा मोहल्ले में एक साल से पत्नी और तीन बेटों सत्यम, शिवम, सुंदरम के साथ रहकर मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर कर रहे थे। सोमवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर बड़े बेटे सत्यम के साथ बाइक से कानपुर दवा लेने जा रहे थे। नवीन गंगापुल पर पहुंचते ही बेटे से बाइक रुकवाई और रेलिंग पर चढ़कर गंगा में छलांग लगा दी। पत्नी फूलमती ने पुलिस को बताया कि पति घरेलू उलझन से परेशान थे। एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन


उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि डूबे युवक की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए है। वहीं, इस दौरान पुल पर राहगीरों की भीड़ लगने से जाम लग गया। सुबह आठ से नौ बजे तक जाम लगा रहा, पुलिस के पहुंचने पर जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा बोला, मदद की गुहार लगाई, कोई नहीं आया
गंगा नदी में छलांग लगाने वाले राजेश के बड़े बेटे सत्यम ने बताया कि बाइक वह खुद चला रहा था। बीच पुल पर पिता बोले उनकी तबीयत बिगड़ रही है, इस पर उसने बाइक रोक दी। तभी टहलने की बात कहकर रेलिंग के पास पहुंचे उसे संदेह हुआ तो वह भी पहुंच गया। तभी पिता ने छलांग लगा दी। इस दौरान पिता का हाथ उसने पकड़ लिया, एक मिनट तक पिता पुल पर लटके रहे इस बीच उसने शोर मचाते हुए राहगीरों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। अंत में उसके हाथ से पिता का हाथ छूट गया और वह नदी में जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed