{"_id":"66d6460acf82d1475104d634","slug":"a-girl-was-crossing-the-track-with-earphones-on-died-after-being-hit-by-a-train-unnao-news-c-221-1-sknp1055-119240-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ईयर फोन लगाकर ट्रैक पार कर रही थी युवती, ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ईयर फोन लगाकर ट्रैक पार कर रही थी युवती, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
सोनिक। ईयर फोन लगाकर रेलवे पटरी पार कर रही युवती लखनऊ की ओर से आ रही ट्रेन का हार्न नहीं सुन सकी और उसकी चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पूरन नगर निवासी शिवानी सिंह (25) पुत्री राजू सिंह सोमवार दोपहर अपनी रिश्ते में लगने वाली दादी ममता सिंह के घर दही थाना क्षेत्र के मनोहर नगर पैदल ही जा रही थी। वह ईयर फोन कान में लगाए थी और रेल पटरी पार कर रही थी। इसी दौरान कानपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर आ रही ट्रेन की आवाज सुन नहीं पाई और उसकी चपेट में आ गई। शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दही थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि युवती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। कान में लीड लगाए थी। इसके चलते ट्रेन की आवाज सुन नहीं सकी और चपेट में आकर उसकी मौके पर मौत हो गई।