{"_id":"6877fad6cb0cb1a8e30dbabb","slug":"a-dumper-loaded-with-ballast-ran-over-a-middle-aged-man-on-the-highway-and-reached-the-other-end-unnao-news-c-221-1-uno1001-134097-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर अधेड़ को रौंदते हुए दूसरी लेने पर पहुंचा गिट्टी लदा डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर अधेड़ को रौंदते हुए दूसरी लेने पर पहुंचा गिट्टी लदा डंपर
Thu, 17 Jul 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बशीरतगंज के पास बुधवार शाम चार बजे तेज रफ्तार गिट्टी लदा डंपर अधेड़ को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंच गया। गनीमत रही कि लखनऊ की तरफ से कोई वाहन न आने से बड़ा हदसा होने से बचा। दोनों पैर के ऊपर से पहिया निकलने से घायल अधेड़ को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के चालक डंपर छोड़कर भाग गया। इस दौरान हाईवे पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। एक एंबुलेंस भी 15 मिनट फंसी रही। शाम छह बजे डंपर हटने के बाद यातायात सामान्य हुआ।
लखनऊ के थाना बाजारखाला के विलोचपुरा भदेवारोड निवासी चांद कुरैशी (50) पुत्र अनीस दही थानाक्षेत्र के एक स्लाटर हाउस से मांस सस्ते दामों में खरीदकर लखनऊ ले जाकर बेचता था। बुधवार शाम चार बजे वह अजगैन कोतवाली के बशीरतगंज के पास एक होटल के सामने पैदल सड़क पार कर रहा था। तभी लखनऊ की ओर जा रहा गिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित हो गया और चांद कुरैशी को रौंदते हुए डिवाइडर को तोड़कर लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर पहुंच गया। हादसे में चांद के दोनों पैर कुचल गए, पीआरवी ने पुलिस वाहन से घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के चलते यातायात रुक गया। मरीज लेकर लखनऊ जा रही एक एंबुलेंस भी करीब 15 मिनट फंसी रही।
सूचना पर कोतवाल पहुंचे और आनन-फानन वाहनों को आगे पीछे करा एंबुलेंस को निकलवाया। इसके बाद क्रेन की मदद से डंपर को हटवाकर यातायात शुरू कराया। हादसे में मौत की सूचना पर परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पत्नी आसफा, बेटी सनोबिया, आयशा, बेटे अयान और हम्माद का रो-रोकर बुरा हाल रहा। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंपर को डिवाइडर से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।