{"_id":"6ae102582910f012b80b59dd","slug":"a-cousin-in-law-wifes-cousin-had-the-brother-in-law-husband-of-his-cousinsister-murdered-by-hiring-a-contract-killer-unnao-news-c-221-1-uno1001-160328-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चचेरे साले ने सुपारी देकर कराई थी जीजा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चचेरे साले ने सुपारी देकर कराई थी जीजा की हत्या
विज्ञापन
= किसान की हत्या का तीन दिन बाद हुआ खुलासा
= घटना में तीन चचेरे साले सहित पांच शामिल, चार गिरफ्तार
= घटना में लापरवाही बरतने पर डीजीपी ने एसओ को किया निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के ठकुराईनखेड़ा गांव में तीन दिन पहले किसान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। जमीन के विवाद में चचेरे साले ने 25 हजार रुपये की सुपारी देकर जीजा की हत्या कराई थी। पुलिस ने सुपारी किलर को गिरफ्तार करने के साथ दो तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं। हत्यारोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है। एक आरोपी अभी फरार है। घटना से पहले किसान की ओर से की गई शिकायतों पर कार्रवाई न करने पर डीजीपी राजीव कृष्णा ने सोहरामऊ एसओ को निलंबित कर दिया है।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के ठकुराईनखेड़ा निवासी कन्हैयालाल का जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर अपने चचेरे सालों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। लखनऊ के थाना मोहनलालगंज के मरुई गांव निवासी चचेरे साले नागेंद्र, सुशील और भूपेंद्र ने जमीन के एवज में कन्हैयालाल को रुपये दिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी न तो जमीन मिली और न ही रुपये वापस हुए थे। इससे तीनों साले रंजिश मानने लगे थे। कई बार आपसी समझौते के प्रयास भी हुए, लेकिन बात न बनने पर जीजा की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसमें सुपारी किलर से हत्या कराने की बात सामने आई।
एसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि शिकायतों के बाद भी जांच और कार्रवाई न करने पर डीजीपी ने सोहरामऊ थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय को निलंबित कर दिया है। सीओ तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सुपारी किलर सहित सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है। हत्यारोपियों में शिवम पर चोरी, लूट सहित अन्य मामलों के आठ मुकदमे दर्ज हैं। एक आरोपी भूपेंद्र की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
--
अपनी ही दुकान में काम करने वाले कर्मी से कराई हत्या
नवाबगंज। हत्यारोपी मुख्य साजिशकर्ता चचेरे साले नागेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मोबाइल की दुकान पर पहले काम करने वाले अंबेडकर नगर जिले के थाना इब्राहिमपुर के पूराबक्स सराय बड़ा गांव निवासी सुषमाकर शर्मा उर्फ राज को 25 हजार रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। राज ने मौरावां थाना क्षेत्र के हिलौली निवासी शिवम कुमार पुत्र मनोज कुमार को अपने साथ मिलाया और पूरी योजना तैयार की। योजना के तहत 24 अक्तूबर की रात दोनों ने घर के पीछे के रास्ते से प्रवेश किया और सो रहे कन्हैयालाल की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए और नागेंद्र को ही फोन कर काम होने की बात बताई।
--
कॉल रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा
नवाबगंज। आरोपी नागेंद्र ने घटना के बाद सुपारी किलर से बातचीत के बाद मोबाइल से रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी थी। लेकिन वह रिकॉर्डिंग बिन फोल्डर में रह गईं। पुलिस ने जब तकनीकी साक्ष्यों की जांच की, तो इस रिकॉर्डिंग ने नामजद आरोपियों के अलावा अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात सामने आई। सीओ तेजबहादुर ने बताया कि शक के आधार पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद ली गई। कड़ाई से पूछताछ में नागेंद्र टूट गया और उसने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। हैरानी की बात यह है कि पुलिस को चकमा देने के लिए मुख्य साजिशकर्ता नागेंद्र घटना के बाद घर पर ही मौजूद रहा ताकि किसी को उस पर शक न हो।