फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A car collided with a truck from behind on the highway, killing a young man.

Unnao News: हाईवे पर ट्रक में पीछे से भिड़ी कार, युवक की मौत

Mon, 23 Feb 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
A car collided with a truck from behind on the highway, killing a young man.
फोटो-13- पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक ओमकार यादव के पिता व अन्य परिजन। संवाद
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पक्षी विहार के पास रविवार सुबह करीब तीन बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से भिड़ गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई जबकि कार सवार उसके माैसा और उसकी बहन घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन परिजन घायलों को लेकर लखनऊ चले गए।
विज्ञापन

लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र के इंद्रानगर निवासी कार चालक ओमकार यादव (26) पुत्र रामसेवक मौसा राधेश्याम (30) और उनकी बहन अनुष्का (22) को लेकर कानपुर में शादी समारोह में शामिल होने गया था। रविवार सुबह घर जाते समय कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र में पक्षी विहार के पास आगे चल रहे ट्रक ने अचानक तेज ब्रेक लगा दिए जिससे ओमकार कार को नियंत्रित नहीं कर पाया और पीछे से भिड़ गया। हादसे में ओमकार सहित तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ओमकार स्टेयरिंग के बीच में फंस गया।
विज्ञापन

लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद ओमकार को बाहर निकाला और तीनों को सीएचसी पहुंचाया जहां ओमकार को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं भाई-बहन को जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन हालांकि इसी दौरान सीएचसी पहुंचे परिजन दोनों को इलाज के लिए लखनऊ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामचंद्र यादव ने बताया कि ओमकार की अभी शादी नहीं हुई थी। वह चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि ट्रक में पीछे से कार भिड़ने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed