{"_id":"86236","slug":"Unnao-86236-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने लिया मैंगो पार्टी का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने लिया मैंगो पार्टी का मजा
Unnao
Updated Wed, 18 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। बेन-हर इंटर कालेज में आयोजित मैंगो पार्ट्री में बच्चों ने फलों के राजा आम का मजा लिया। इस दौरान बच्चों को आम के फायदे भी बताए गए। बच्चों ने बड़े चाव से आम खाया। इससे पहले प्ले ग्रुप की अध्यापिका नंदिनी मिश्रा व प्रधानाचार्या अनीसा सईद ने बच्चों की कक्षा को आम के उपवन की तरह सजाया। इसके बाद फलों के राजा आम को प्लेटों में खाने को दिया गया। बच्चों ने बड़े चाव से आम पार्टी का आनंद उठाया। प्रबन्धक अयाज अली अलवी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। यहां पर जेपी वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन