{"_id":"85231","slug":"Unnao-85231-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म आधारित आरक्षण मंजूर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म आधारित आरक्षण मंजूर नहीं
Unnao
Updated Wed, 11 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। धर्म के आधार पर आरक्षण कतई मंजूर नहीं किया जाएगा। अगर सरकार सभी वर्गों का भला चाहती है तो आर्थिक आधार पर आरक्षण दे। यह बात मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा मेें विहित के प्रांत महामंत्री रामसेवक यादव ने कही।
शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में विहिप के प्रांत मंत्री ने कहा कि मुसलमानों में बहुत से ऐसे भी लोग हैं जो करोड़ों रुपए सालाना कर देते हैं। धर्म के आधार पर आरक्षण देने से वह भी इसके दायरे में आ जाएंगे। ऐसे में गरीबों का उत्थान संभव नहीं है। विहिप धर्म के आधार पर आरक्षण कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि विहिप के स्थापना दिवस कृष्ण जन्माष्टमी से विजय दशमी तक हिंदू हितों पर चिंतन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण में किसी तरह का समझौता नहीं होगा। प्रांत महामंत्री ने बताया कि विहिप के विभाग मंत्री राजकुमार निगम अब अपने पद पर नहीं हैं। विधानसभा चुनाव के पहले उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए पदमुक्त करने का आनुरोध किया था। इस दौरान प्रांत मंत्री ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी की।
विहिप की नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष बाबूलाल यादव, उपाध्यक्ष गणेश जी, जिलामंत्री, राधेश्याम साहू, जिला सहमंत्री मनोज त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, मठ मंदिर प्रमुख गुरु प्रसाद शुक्ल, संयोजक बजरंगदल प्रशांत द्विवेदी, सह संयोजक हर्ष मिश्रा, विभाग मंत्री सुरेश पांडेय, विभाग संयोजक बजरंगदल बालजी पांडेय कार्याध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव।