फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   6382 मतदाता करेंगे नए अध्यक्ष का चुनाव

6382 मतदाता करेंगे नए अध्यक्ष का चुनाव

Sat, 09 Jun 2012 12:00 PM IST
Unnao
Unnao Updated Sat, 09 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बीघापुर (उन्नाव)। नगर पंचायत के चुनाव में 6382 मतदाता अध्यक्षता सहित सदस्यों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस बार तकरीबन 1182 मतदाता बढ़े हैं। जातीय सर्वेक्षण में सवर्ण, पिछड़ी जाति तथा अनुसूचित जाति के मतदाता संख्या बल में लगभग बराबर हैं। लेकिन मौजूदा समय में नगर पंचायत में निवास करने वाले सर्वाधिक पिछड़ी जाति के मतदाता हैं।
विज्ञापन

गत नगर पंचायत के चुनाव में 5200 मतदाता थे। इस बार 1182 मतदाताओं का इजाफा होकर 6382 मतदाता सूची में दर्ज हैं। एक मोटे सर्वेक्षण के मुताबिक तकरीबन 1200 ब्राह्मण तथा 1300 कुर्मी मतदाता हैं। ठाकुर और बनिया मिलाकर 150 मतदाता हैं। सवर्ण मतदाताओं की संख्या 1350 के आसपास है। 70 लोहार, 150 बढ़ई, 80 दर्जी, 50 कहार, 40 कुम्हार, 150 तेली, 20 तंबोेली, 150 यादव, 100 लोधी, 50 गड़रिया, 40 माली, 80 नाई, 50 पटवा, 50 हलवाई, 50 कसमरा, 250 सोनी, 80 बारी सहित तकरीबन ढाई हजार पिछड़ी जाति के मतदाता हैं। इसी प्रकार तकरीबन 300 कुरील, 375 पासी, 350 धानुक, 400 धोबी, 25 कोरी सहित 1350 अनुसूचित जाति के मतदाता हैं। इसके अतिरिक्त तकरीबन 600 मुस्लिम सहित अन्य मतदाता हैं। यह नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए अपने मतों से चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed