{"_id":"75669","slug":"Unnao-75669-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेनपुलिंग से खफा चालक ने खड़ी कर दी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेनपुलिंग से खफा चालक ने खड़ी कर दी ट्रेन
Unnao
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। बार-बार चेनपुलिंग से नाराज रायबरेली पैसेंजर के चालक ने आवास विकास क्रासिंग पर ट्रेन को खड़ी कर दिया। क्रासिंग पर ट्रेन रुकने से दोनों तरफ सड़क पर जाम लग गया। ट्रेन के क्रासिंग पर रुकने से परेशान ट्रेन यात्रियों ने जब चालक से ट्रेन रोकने के बारे में पूछा तो मामले की जानकारी हुई। इस पर यात्रियों की काफी मान-मनौव्वल के बाद चालक ने ट्रेन को आगे बढ़ाया।
शनिवार पूर्वान्ह करीब साढ़े नौ बजे रायबरेली से कानपुर जाने वाली 54212 पैसेंजर जैसे ही अचलगंज रेलवे स्टेशन से उन्नाव की तरफ आगे बढ़ी। वैसे ही कुछ युवकों ने चेनपुलिंग कर दी। इससे ट्रेन एक झटके से रुक गई। किसी तरह से चालक रामस्वरुप ने गाड़ी आगे बढ़ाई। कुछ आगे चलने पर फिर चेनपुलिंग हो गई। इसके बाद हाइवे क्रासिंग आते-आते ट्रेन को तीन बार चेनपुलिंग करके रोका गया। इस बीच आवास विकास तिराहे के करीब फिर किसी ने चेन पुलिंग कर दी। इससे नाराज ट्रेन चालक ने क्रांसिग पर ही ट्रेन को खड़ी रहने दिया। करीब 15 मिनट तक ट्रेन क्रासिंग पर ही खड़ी रही। क्रासिंग पर ट्रेन होने के कारण दोनों तरफ के फाटक बंद रहे। इससे सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पन्द्रह मिनट बाद ट्रेन यात्रियों ने चालक के पास जाकर ट्रेन के खड़ी होने की वजह पूछी तो चालक ने पूरा वाकिया बताया। इसके बाद बुजुर्ग यात्रियोें ने चालक की मान-मनौव्वल की। इस पर चालक ने ट्रेन आगे बढ़ाई। उधर, स्टेशन अधीक्षक विश्राम ने मामले की जानकारी से इंकार करते हुए कहा कि यदि ऐसा हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही चेनपुलिंग रोकने के लिए आरपीएफ को पत्र लिखा जाएगा।