{"_id":"75322","slug":"Unnao-75322-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में तीन सिपाहियों समेत दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में तीन सिपाहियों समेत दस घायल
Unnao
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन सिपाही समेत दस लोग घायल हो गए। तीन घायलों को लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बजेहरा गांव में एक इंस्टीट्यूट के उद्घाटन कार्यक्रम में वीआईपी ड्यूटी में जा रहे लखनऊ पुलिस के वायरलेस सेक्शन की जीप और कानपुर से आ रही तेज रफ्तार कार में आमने-सामने हुई भिड़ंत में पुलिस जीप पलट गई और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में जीप सवार सिपाही मोहन राय पुत्र रामसिंहन, राजकुमार पुत्र कृष्णदत्त त्रिपाठी और अशोक कुमार पुत्र निशानी सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों ने अपना पता लखनऊ पुलिस लाइन लिखवाया है। हादसे से कार में सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस ने कार सवारों को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। सोहरामऊ पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने पहुंचाया और घायल पुलिस जवानों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
अचलगंज प्रतिनिधि के अनुसार, अचलगंज थाना क्षेत्र त्रिभानपुर बेथर गांव निवासी गंगादीन का पुत्र देशराज (15) कोलुहागाड़ा मार्ग के किनारे जानवर चरा रहा था। जब वह सड़क पार कर रहा था तभी एक तेज रफ्तार बाइक टक्कर मारते हुए चली गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किशोर को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। उधर, दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन दोस्त साइकिल सवार को बचाने में घायल हो गए। औरास थाना क्षेत्र के लालता खेड़ा गांव निवासी राकेश (23) पुत्र छोटेलाल माखी गांव निवासी अपने दोस्त रंजीत (16) और छोटू (20) के साथ शहर आ रहा था। उन्नाव-हरदोई रोड पर बौनामऊ गांव के पास साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और तीनों घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।