{"_id":"40-209841","slug":"Unnao-209841-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में फंसी एक लाख की आबादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल में फंसी एक लाख की आबादी
Unnao
Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। हसनगंज तहसील अंतर्गत आने वाला नवई-नेवाजखेड़ा मार्ग के जर्जर होने के कारण करीब एक लाख की आबादी को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग के गड्ढों के कारण कोई टेंपो अथवा जीप भी चलाने को नहीं तैयार है। लोगों को इस 18 किमी लंबे मार्ग से होकर तहसील तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान जरूरी सामान भी बाजार से नहीं ला पा रहे हैं। इन समस्याओं को ग्रामीण कई बार अधिकारियों के सामने रख चुके हैं, लेकिन हर बार की तरह उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। अभी तक मार्ग सुधरने का नंबर नहीं आया है।
इस मार्ग पर बारा बुजुर्ग, फिरोजाबाद, सुंदरपुर, मदनापुर, राजाबाग, सोहरापुर, नरायनपुर, मुंशीगंज, मुन्नीखेड़ा, घोपा जमोरिया, संदाना धीरखेड़ा, हुलासखेड़ा व दयालपुर समेत करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा ग्राम पंचायतें हैं। जिनके अंतर्गत करीब 50 गांव आते हैं। जहां की आबादी करीब एक लाख है। इन गांवों के लोग इसी मार्ग से होकर तहसील और नगर के मुख्य बाजार तक जाते हैं। नवई निवासी राजू, झलोतर निवासी यासीन, सोहरापुर निवासी कमलेश व मुन्नीखेड़ा निवासी ने बताया कि करीब आठ साल पहले लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग के ज्यादा क्षतिग्रस्त हो जाने पर पैचवर्क कराया था। पैचवर्क साल भर भी नहीं टिका और उखड़ गया। तब से वह लोग गड्ढों से होते हुए तहसील तक आते-जाते हैं। इधर, करीब दो साल से हालत इतने खराब हो गए हैं कि इस मार्ग पर चलना दुश्वार हो गया है। पहले जीप और टेंपो इस मार्ग पर चलते थे लेकिन अब वह भी नहीं चल रहे हैं। जिस कारण ग्रामीण अपने साधन से ही तहसील व नगर की बाजार आ जा रहे हैं। इन गांवों में रहने वाले लोग अगर किसी इमरजेंसी में फंस जाएं तो फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस आने में भी काफी समय लग जाता है। हालत यह है कि रोजाना राहगीर इस मार्ग के गड्ढों में फंसकर गिरते हैं और चुटहिल होते हैं। करीब 18 किमी लंबे इस मार्ग को बनवाने के लिए कई बार जिलाधिकारी से लेकर एसडीएम हसनगंज व तहसील दिवस में गुहार लगा चुके हैं। हर बार उन लोगों को मार्ग जल्द बनवाने का आश्वासन दिया गया लेकिन स्थिति पहले जैसी ही है। ग्रामीणों ने बताया कि आज भी वह लोग तहसील दिवस में मार्ग बनवाने की मांग करके आए हैं और एक पत्र भी दिया है।
एसडीएम हसनगंज प्रशांत कुमार भारती ने बताया कि मार्ग के जर्जर होने के बारे में जानकारी हुई है। लोकनिर्माण विभाग से रिपोर्ट मंगवाई है। जल्द मार्ग को ठीक कराया जाएगा।