{"_id":"40-206610","slug":"Unnao-206610-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर लिपिकों का कटेगा एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर लिपिकों का कटेगा एक दिन का वेतन
Unnao
Updated Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। संयुक्त शिक्षा निदेशक सुत्ता सिंह का पारा मंगलवार को उस समय गर्म हो गया जब डीआईओएस कार्यालय में कई लिपिक अनुपस्थित मिले। उन्होंने बिना सूचना के अनुपस्थित रहे वरिष्ठ व कनिष्ठ लिपिक का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। जेडी ने राजकीय इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज का भी निरीक्षण किया।
संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) सुत्ता सिंह मंगलवार दोपहर अचानक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंच गई। जेडी के अचानक पहुंचने से विभाग में हड़कंप मच गया। बाहर टहल रहे लिपिकों में अपनी कुर्सियों पर बैठने के लिए अफरातफरी मच गई। जेडी ने पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एक वरिष्ठ व कनिष्ठ लिपिक गायब मिले। पूछने पर कोई भी उनकी अनुपस्थिति का सही कारण नहीं बता सका। इस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक का पारा चढ़ गया। उन्होंने तुरंत अनुपस्थित लिपिकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके अलावा जेडी ने अभिलेख भी चेक किए। यहां से निकलने के बाद संयुक्त शिक्षाक निदेशक जीआईसी व जीजीआईसी भी गईं। उन्होंने पठन-पाठन व्यवस्था का जायजा लिया।