फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   शंकरपुर सराय की ओर बढ़ा बाघ

शंकरपुर सराय की ओर बढ़ा बाघ

Tue, 18 Nov 2014 05:30 AM IST
Unnao
Unnao Updated Tue, 18 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। गढ़ी सिलौली गांव के जंगल में घूम रहे बाघ ने अपनी जगह बदल ली है। अब वह गंगौली होते हुए शंकरपुर सराय की ओर पहुंच गया है। इससे इस इलाके में बाघ का भय बढ़ता जा रहा है। वन विभाग एवं वाइल्ड लाइफ की टीम अब बाघ की त लाश के लिए जीपीएस सिस्टम का सहारा लेने की योजना बना रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि लखनऊ से आई वाल्ड लाइफ और वन विभाग की टीम पांच दिन से गढ़ी सिलौली गांव में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन सोमवार को कांबिंग के दौरान उसके पैरों के निशान सिलौली से आगे गंगौली होते हुए शंकरपुर सराय की ओर मिले। पद्चिन्हों के आधार पर टीम ने इस इलाके में कांबिंग शुरू कर दी। हालांकि टीम को अभी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। बाघ से दर बदलने से अब टीम की कांबिंग का दायरा भी बढ़ गया है। साथ ही शंकरपुर सराय व आसपास के गांवों के लोगों में भी बाघ को लेकर दहशत है। टीम ने भी इस गांव के लोगों से जानवरों को जंगल में न छोड़ने एवं रात में सावधान रहने की अपील की है। सोमवार को पिंजरे के आसपास चारे के रूप में पंडवा बांधा गया है। टीम का मानना है कि रविवार रात में बाघ ने कोई शिकार नहीं किया है। सोमवार को दिनभर कांबिंद के दौरान भी वह छुपा नजर आया। ऐसी स्थिति में सोमवार रात वह शिकार के लिए निकल सकता है। इस वजह से पिंजरे के आसपास उसके खाने का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed