{"_id":"40-202956","slug":"Unnao-202956-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर मिलेगी भरपूर रोशनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर मिलेगी भरपूर रोशनी
Unnao
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अगर सब कुछ ठीक रहा तो दीपावली पर जनपदवासियों को भरपूर बिजली मिलेगी। एक फोन पर फाल्ट अटेंड होंगे। ब्रेकडाउन की तुरंत मरम्मत के लिए बिजली विभाग ने अतिरिक्त गैंग की व्यवस्था की है। वहीं, स्थानीय अधिकारियाें ने पावर कारपोरेशन को पत्र भेजकर रोस्टिंग फ्री करने की मांग की है।
गुरुवार को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार में रोशनी का खास महत्व है। इसके लिए जगह-जगह लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। घर बिजली की चकाचौंध से जगमगाएंगे। रोशनी के इस त्योहार में बिजली व्यवधान न डाले इसके लिए विभाग ने विशेष तैयारियां कर ली हैं। लोकल फाल्टों पर लगाम लगाने के लिए ढीले तारों को कसा गया है। ओवरलोड ट्रांसफार्मरों के लिए अलग से ट्राली ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था की गई है। वहीं ब्रेकडाउन को तुरंत अटेंड करने के लिए बिजली विभाग की ओर से अतिरिक्त गैंग तैयार किए गए हैं। विद्युत अफसरों ने लखनऊ मुख्यालय को पत्र भेजकर गुरुवार को जिला रोस्टिंग फ्री करने की मांग की है। इससे लोगों को दीपावली पर भरपूर बिजली मिल सकेगी। अधिशासी अभियंता प्रथम एससी मिश्रा ने बताया कि संभवत: गुरुवार को दीपावली पर बिजली कटौती नहीं होगी। लोकल फाल्टों की एक काल पर मरम्मत की जाएगी। प्राइवेट कर्मियों के दो अतिरिक्त गैंग तैयार रखे जा रहे हैं। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तुरंत इन अतिरिक्त गैंग को भेजकर फाल्ट दुरुस्त कराए जाएंगे। दो ट्राली ट्रांसफार्मर भी रिजर्व रखे गए हैं। कहीं भी गड़बड़ी की शिकायत पर तुरंत ट्राली ट्रांसफार्मरों को लगाकर आपूर्ति कराई जाएगी। एक्सईएन के मुताबिक, उच्चाधिकारियों की ओर से भरपूर बिजली देने का आश्वासन दिया गया है। स्थानीय स्तर पर वह प्रयास करेंगे कि लोगों को दीपावली पर 24 घंटे बिजली मिल सके। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।