{"_id":"40-200846","slug":"Unnao-200846-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा संभलकर! ये है मौत का यू-टर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा संभलकर! ये है मौत का यू-टर्न
Unnao
Updated Wed, 08 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर कई जगह टूटे डिवाइडर हादसों को दावत दे रहे हैं। इन कटों की वजह से रोजाना हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद एनएचएआई अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
नेशनल हाईवे अथारिटी ने लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर लोगों को सुगम, सुरक्षित व जामरहित यात्रा के लिए राजमार्ग निर्माण कराया है। इसके बाद भी राजमार्ग कई स्थानों पर वाहन स्वामियों के लिए सुरक्षित नहीं है। डिवाइडर टूट जाने से जगह-जगह अवैध रूप से बने कट आये दिन किसी न किसी हादसे और राहगीरों की मौत का कारण बन रहे हैं। कुछ स्थानों पर एनएचआई ने अपने मानक के अनुसार कट बनाएं थे, ताकि राहगीरों को आवागमन में सुविधा हो। लेकिन कुछ स्थानों पर टूटे डिवाइडरों के कारण कट बन गए हैं। कई बार तो इन कट से मुड़ने वाले सामने से आ रहे वाहन की चपेट में भी आ जाते हैं। हाइवे पर मार्ग दुर्घटना को कम करने के लिए एक तरफ तो एनएचआई पूरा प्रयास करने की बात कर रहा है तो दूसरी तरफ इस तरह की लापरवाही के कारण हादसों को बढ़ावा मिल रहा है।
इनसेट-1
जगह- जगह है अवैध कट
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर लोगों ने जगह-जगह कट बनाकर अपना तो रास्ता सुगम बना लिया है परन्तु राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों की गति ज्यादा होती है। लोग इन अवैध कट से जल्दी निकलने के चक्कर में हादसे का शिकार हो जाते हैं। एनएचआई द्वारा निर्मित कट से लोग इसलिए नही जाते हैं, क्योंकि इनकी दूरी अधिक है। इसलिए इन अवैध कटों का इस्तेमाल वाहन स्वामी करते हैं।