{"_id":"40-200832","slug":"Unnao-200832-40","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल
Unnao
Updated Thu, 09 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। मृतकों में एक युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
असोहा थानाक्षेत्र के रावतखेड़ा गांव निवासी मुकेश (30) पुत्र ओमप्रकाश सोमवार शाम को कुछ दिन पहले मायके गई अपनी पत्नी मीनू और बच्चों को लेने के लिए बाइक से ससुराल अजगैन के छेदनीखेड़ा गांव जा रहा था। रमनहार गांव के मोड़ पर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक बेकाबू होकर गिर गई। इससे मुकेश और साइकिल सवार अज्ञात वृद्ध घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया।
मंगलवार सुबह हुए एक अन्य हादसे में हाइवे पर रसूलपुर मोड़ के पास सड़क हादसे में करीब 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आसपास लोगों के मुताबिक युवक साइकिल से था और डीजल का गैलेन भी बांधे था। अनुमान है कि युवक डीजल लेने जा रहा था। कोतवाली पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र में टोल टैक्स बैरियर के पास सड़क पार करते समय एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बिहार प्रांत के किशनपुर निवासी घायल चालक अरविंद्र सिन्हा (30) पुत्र गिरजानंदन के मुताबिक वह चंडीगढ़ से क्रेन लादकर लखनऊ जा रहा था। बैरियर पर टैक्स जमा करने के बाद पर्ची लेकर ट्रक की तरफ बढ़ रहा था इसी दौरान दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
.........................