फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में पथराव

चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में पथराव

Wed, 08 Oct 2014 05:32 AM IST
Unnao
Unnao Updated Wed, 08 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
परियर/चकवंशी। रास्ते को लेकर दो पक्षों में चल रहा विवाद सुलझाने गए परियर पुलिस चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में एक पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें चौकी इंचार्ज बाल-बाल बचे, वहीं दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज की है। चौकी इंचार्ज ने बताया आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सदमपुर गांव निवासी धनीराम रैदास और पड़ोसी गुड्ड़ू सिंह व पप्पू के बीच रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। धनीराम के प्रार्थनापत्र पर परियर पुलिस चौकी इंचार्ज संभूनाथ तिवारी मंगलवार दोपहर सदमपुर गांव पहुंचे। वह दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान पप्पू व गुड्डू ने छत से ईट-पत्थर फेंकने लगे। पथराव में चौकी इंचार्ज तो बाल-बाल बच गए मगर सिर व हाथ में पत्थर लगने से धनीराम घायल हो गया। चौकी इंचार्ज ने सिपाहियों की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सफीपुर सीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना में चौकी इंचार्ज को चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

...........................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed