{"_id":"40-200602","slug":"Unnao-200602-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बैनामा किसानों की जमीन पर गाड़ दिए पिलर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बैनामा किसानों की जमीन पर गाड़ दिए पिलर
Unnao
Updated Mon, 06 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पक्ष में जिन किसानों के खेतों का बैनामा कराया गया है। उनकी जमीनें मार्ग की हद से बाहर हो रही हैं। वहीं, कर्मचारी बगैर बैनामा कराए जमीनों पर पिलर गाड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने शिकायत जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल से की है।
ग्राम सभा सादीपुर के किसान पृथ्वीपाल के अनुसार एक्सप्रेस-वे के लिए उसकी जमीन न तो अधिग्रहीत की गई थी और ना ही उससे बैनामे के लिए कहा गया है। इसके बाद भी प्राधिकरण के कर्मचारियों ने गुुरुवार को उसके खेत मेें पिलर गाड़ दिया। जबकि पड़ोसी खेत मालिक खेत का बैनामा कर चुका है, लेकिन उसका खेत चिह्नित एक्सप्रेस-वे की भूमि से बाहर कर दिया गया है। यही हाल गढ़ा व रसूलपुर रूरी आदि गांवों का भी है। जहां दर्जनों बैनामा हो चुके खेत चिह्नित स्थल से बाहर कर दिए गए हैं। जबकि बिना बैनामे के खेतों में कर्मचारियों द्वारा आरसीसी पिलर स्थापित कर दिए गए हैं। इस अवैध चिह्नांकन से किसानों में अफरातफरी मची हुई है। प्राधिकरण के कर्मचारी ग्राम सभा के नक्शे के बिना ही चिन्हांकन करने में जुटे हुए हैं। किसानों ने जिलाधिकारी से नक्शा के अनुसार चिन्हांकन कराए जाने की मांग की है।