फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   163 ग्राम पंचायतों में नहीं हुआ कोई विकास कार्य

163 ग्राम पंचायतों में नहीं हुआ कोई विकास कार्य

Mon, 06 Oct 2014 05:32 AM IST
Unnao
Unnao Updated Mon, 06 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। इस वित्तीय वर्ष के छह बीतने के बाद भी 163 ग्राम पंचायतों में एक भी विकास कार्य शुरू नहीं हो सका है। इन गांवों के जॉबकार्डधारक रोजगार के लिए भटक रहे हैं। मामले की जानकारी जब मनरेगा उपायुक्त को हुई तो उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजकर तुरंत संबंधित ग्राम पंचायतों में काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2014-15 अप्रैल माह से शुरू हुआ था। जिले की कुल 954 ग्राम पंचायतों में 163 ऐसी हैं जहां अभी तक एक भी पैसा किसी भी काम में खर्च नहीं किया गया है। न ही गांव में कोई विकास कार्य कराया जा रहा है और न ही यहां के जॉबकार्डधारकों को रोजगार ही मिल पाया है। यह स्थिति तब है जब डीएम ने प्रति माह लगभग एक लाख रुपये खर्च करने के निर्देश दे रखे हैं। आलाधिकारी के आदेश के बाद भी विकासखंडों में इसका पालन नहीं किया जा रहा है। सबसे खराब स्थिति गंजमुरादाबाद, पुरवा, सिकंदरपुर करन, हसनगंज व सफीपुर की है। इन ब्लाकों की ग्राम पंचायतों में एक भी विकास कार्य अभी तक नहीं कराया जा सका है। मनरेगा उपायुक्त राजेश कुमार मिश्र ने जब वेबसाइट देखी तो उनको मामले की जानकारी हुई। 163 ग्राम पंचायतों के सामने एमआईएस फीडिंग शून्य दिखाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। खंड विकास अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि छह माह बीत जाने के बाद भी अभी संबंधित ग्राम पंचायतों में कार्य आरंभ न कराकर व्यय धनराशि की एमआईएस फीडिंग नहीं कराई गई है। मनरेगा उपायुक्त ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए कहा है कि बीडीओ द्वारा साप्ताहिक बैठकों में इसकी गहनता से समीक्षा नहीं की जा रही है। निर्देश जारी किए हैं कि ग्राम पंचायतों में तुरन्त प्राक्कलन तैयार करा वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर श्रमिकों को रोजगार मांग को प्राप्त करते हुए मस्टररोल निर्गत कराएं।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारियोें को संबंधित ग्राम पंचायतों में 10 दिन में काम चालू कराने को कहा गया है। यदि इसके बाद भी लापरवाही पाई गई तो प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार मिश्र, मनरेगा उपायुक्त श्रम/रोजगार उन्नाव।

ब्लाक कुल ग्राम पंचायतें शून्य वाले गांवों की संख्या
असोहा 62 6
औरास 56 12
बीघापुर 58 4
बांगरमऊ 51 8
बिछिया 54 5
गंजमुरादाबाद 56 19
हिलौली 44 11
हसनगंज 70 16
मियागंज 66 2
नवाबगंज 72 1
पुरवा 52 19
फतेहपुर 84 61 13
सफीपुर 60 15
सि. सरोसी 53 8
सि. करन 67 15
सुमेरपुर 72 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed