{"_id":"40-197723","slug":"Unnao-197723-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड प्रिंसिपल का पुत्र निकला बाइक चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड प्रिंसिपल का पुत्र निकला बाइक चोर
Unnao
Updated Mon, 15 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। रेलवे क्रासिंग के निकट बाइक लूट रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एक एक युवक रिटायर्ड प्रिंसिपल का बेटा है।
बांगरमऊ के ताजपुर में रहने वाले अमीरे का पुत्र प्रमोद रविवार शाम को अपनी बाइक से गांव आ रहा था उसका पीछा कर रहे गंजमुरादाबाद के पड़ियाना में रहने वाले जगदीश पांडेय का पुत्र गोविंद पांडेय व नथुन्नी के पुत्र श्यामू ने रेलवे क्रासिंग के निकट उसे रोका और बाइक लूटने के लिए मारने पीटने लगे। प्रमोद की आवाज सुनकर कई लोग वहां आ गए। इससे दोनों बदमाश बाइक ले जाने में सफल नहीं हुए और उन्हें पकड़ लिया गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस दोनाें को लेकर थाने चली गई। गोविंद पांडेय के पिता एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य थे। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि इन दोनों का पहले भी बाइक चोरी में नाम आया है। पूछताछ की जा रही है।