{"_id":"40-197584","slug":"Unnao-197584-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Unnao
Updated Sun, 14 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। एक माह पहले वृद्ध को लाठी-डंडो से पीटने और इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने की घटना में नामित दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी फरार है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के करोवन गांव निवासी सुनील कुमार शुक्ला का करीब डेढ़ महीने पहले कोटा निलंबित कर दिया गया था। कोटा निलंबन के बाद से पूर्व कोटेदार सुनील शिकायत करने के शक में गांव के ही जगदीप निगम के दरवाजे पर गाली गलौज कर रहा था। इस दौरान घर में मौजूद जगदीप के पिता प्रेम नारायण निगम (72) ने बेटे के घर में न होने की बात कहते हुए गाली देने से मना किया। इसपर सुनील शुक्ला व उसके भाई दिलीप शुक्ला और अंकित शुक्ला ने जमकर मारपीट की। मारपीट में घायल वृद्ध की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के बेटे जगदीप की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील शुक्ला और उसके भाई दिलीप शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी अंकित शुक्ला अभी फरार है। सदर कोतवाली एसएसआई आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।