{"_id":"40-197158","slug":"Unnao-197158-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 विद्यालयों के प्रधान टीचर और प्रधान को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 विद्यालयों के प्रधान टीचर और प्रधान को नोटिस
Unnao
Updated Thu, 11 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। डीएम के आदेश पर बीएसए ने अलग-अलग टीमें बनाकर परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कराया। अलग-अलग विकासखंडों के 18 विद्यालयों में एमडीएम बनता नहीं मिला। साथ ही 45 विद्यालयों में मेन्यू के अनुसार खाना बनता नहीं पाया गया। खाना न बनाने वाले विद्यालयों के प्रधान टीचर व ग्राम प्रधान को बीएसए ने नोटिस भेजा है।
डीएम ने दो दिन पहले शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक की थी। इसमें यह निर्देश दिए थे कि परिषदीय विद्यालय में बन रहे खाने की मॉनीटरिंग कराई जाए। इसके लिए विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराया जाए। इसी के तहत बुधवार को बीएसए ने अलग-अलग टीमें बनाकर सोलह विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कराया। इसमें सात विकासखंडों (सिकंदरपुर करन के चार, नवाबगंज के चार, असोहा के चार, मियागंज के तीन, सफीपुर, पुरवा व गंजमुरादाबाद के एक-एक) विद्यालयों में एमडीएम बनता नहीं मिला। इतना ही नहीं 45 विद्यालय ऐसे पाए गए जिसमें मेन्यू के अनुसार खाना नहीं बन रहा था।
बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि विकासखंड सिकंदरपुर करन के कंचनखेड़ा, हिमांचल खेड़ा, शिवसिंह खेड़ा तथा कोलुहागाड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा मियागंज के प्राथमिक विद्यालय सरांय चंदन में खाना न बनने की रिपोर्ट अभी प्राप्त हुई है। अन्य विकासखंडों की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों के प्रधान टीचर व ग्राम प्रधान को नोटिस दी जा रही है।