फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   महिला की धारदार हथियार से हत्या

महिला की धारदार हथियार से हत्या

Wed, 10 Sep 2014 05:31 AM IST
Unnao
Unnao Updated Wed, 10 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव/गंजमुरादाबाद। घर के बरामदे में सो रही महिला की बदमाशों ने सोमवार की रात धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी। बगल में सो रही बेटी ने कराहने की आवाज सुनी तो हल्ला मचाया। मृतका के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कानपुर के बिल्हौर थानाक्षेत्र के बैरीअलीपुर निवासी गुड्डी (48) पत्नी शिवप्रताप सिंह के पति के मौत करीब 15 साल पहले हो गई थी। गुड्डी के पति की मौत के बाद पिता ने बेटी को उसके पांच बच्चों के सहित मायके बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के श्रीधरपुर गांव रखा और गुजर बसर के लिए चार बीघा जमीन भी दी थी। सोमवार रात गुड्डी घर के बरामदे में सो रही थी। पास ही चारपाई पर उसकी बेटी जागृति और दूसरी चारपाई पर बूढ़ी मां रामकली सो रही थी। रात करीब दो बजे बीच की चारपाई में सो रही गुड्डी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गुड्डी के कराहने की आवाज सुनकर पास में लेटी बेटी और मां की नींद खुल गई। बेटी ने अपने मामा जयपाल सिंह व परिवार के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। तब तक पेट पर किए गए तेज वार से गुड्डी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ऋषिकांत शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल पर तफ्तीश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई जयपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में भाई ने मृतका के परिवार की एक महिला समेत तीन लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को शक है कि गुड्डी की हत्या के पीछे उसकी संपत्ति ही मुख्य कारण है।
विज्ञापन


दोनों बेटे बाहर हैं
उन्नाव। मृतका के दो बेटे और तीन बेटियां है। बड़ा बेटा विक्रम मर्चेंट नेवी में है जो मौजूदा समय में गोवा में तैनात है। जबकि छोटा बेटा सर्वोत्तम कानपुर में अपने बहनोई के घर रहकर पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed