फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के सचिव नियोजन विभाग

अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के सचिव नियोजन विभाग

Thu, 28 Aug 2014 05:30 AM IST
Unnao
Unnao Updated Thu, 28 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बुधवार को अधिकारियों की लापरवाही मिलने पर नोडल अधिकारी सचिव, नियोजन विभाग धीरज साहू भड़क गए। उन्होंने लोहिया गांवों, स्वास्थ्य विभाग के सब-सेंटर, आयुष विंग, आईटीआई मानपुर व निर्माणधीन पीएचसी व सीएचसी के कामों में लापरवाही मिलने पर अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। चेतावनी दी कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी धीरज साहू ने सड़क निर्माण पर खासतौर पर ध्यान दिया। पीडब्ल्यूडी की सड़कों की प्रगति तो संतोषजनक रही लेकिन जिला पंचायत द्वारा बनवाई जा रही सड़कों की प्रगति अपेक्षा अनुरूप नहीं रही। उन्होंने धीमी गति से बन रही सड़कों की माइक्रो लेबल पर समीक्षा करने के आदेश दिए। जिला पंचायत ने सितंबर तक सड़कों का निर्माण पूरा कर लिए जाने का आश्वासन दिया। वीएमजीएसवाई द्वारा कराए जा रहे कार्यों में वित्तीय प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। निर्देश दिए कि नेशनल लेबिल मानीटरिंग कमेटी ने जो कार्य देखे हैं उनकी रिपोर्ट का अवलोकन सीडीओ करें। लोहिया ग्रामों में संपर्क मार्ग अपूर्ण मिलने पर नोडल अधिकारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने काम में तेजी लाने को कहा। 500 सौ से ज्यादा आबादी वाले गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ने का काम युद्धस्तर पर कराने के लिए कहा। राजकीय निर्माण निगम द्वारा नवनिर्मित नौ पूल्ड आवासों में विद्युत विभाग को कनेक्शन देने के निर्देश दिए। निर्माणधीन पीएचसी व सीएचसी भवनों को दिसंबर तक पूरा करने के आदेश दिए हैं। जिला अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी व बर्न यूनिट के काम में धनराशि की कमी का मुद्दा भी उठा। जिसे दूर कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

यूपीपीसीएल द्वारा स्वास्थ्य विभाग के 17 सब-सेंटर व एक आयुष विंग का निर्माण कराया जाना है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है लेकिन निर्माण कार्य अभी तक नहीं शुरू कराया गया। इस पर नोडल अधिकारी ने यूपीपीसीएल को काम जल्द से जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा डलमऊ की पंप नहर के लिए गंगा के पास पक्का पंप हाउस बनाने व अन्य कामों के कराए ाजने के संबंध में अब तक की गई कार्यवाही की लिखित आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए। निर्माण निगम द्वारा आईटीआई पुरवा, पालीटेक्निक बीघापुर व पीएचसी सधनी बालाखेड़ा का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्देश दिए कि जो धन मिल चुका है उसका उपयोग करते हुए जल्द दूसरी किस्त की मांग की जाए। राजकीय इंटर कालेज में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश भी नोडल अधिकारी ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed