फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   नगर पालिका ने लौटाए सत्यापन फार्म

नगर पालिका ने लौटाए सत्यापन फार्म

Thu, 28 Aug 2014 05:30 AM IST
Unnao
Unnao Updated Thu, 28 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। समाजवादी पेंशन योजना में समाज कल्याण विभाग की ओर से सत्यापन के लिए भेजे गए फार्म को नगर पालिका ने वापस कर दिया है। आवेदन फार्म में आवेदकों के गलत पते भरने की वजह से नगर पालिका कर्मचारी उनके घर नहीं ढूंढ पा रहे हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए शहर में 8000 से अधिक लोगों ने समाज कल्याण विभाग में आवेदन कर रखा है। समाज कल्याण विभाग ने आवेदकों के नाम और पते का सत्यापन करने की जिम्मेदारी नगर पालिका को सौंप दी। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन के लिए आवेदकों की एक सूची तैयार कर उसे नगर पालिका कार्यालय भेज दी। यहां आवेदन फार्म में गलत पते भरने से नगर पालिका के कर्मचारी फार्म का सत्यापन नहीं कर पा रहे थे। नगर पालिका के कर्मचारियों के मुताबिक समाज कल्याण विभाग की ओर से जो सूची उन्हें उपलब्ध कराई गई है उस सूची में समाजवादी पेंशन योजना के आवेदकों का नाम तो है लेकिन पते की जगह सिर्फ उनके क्षेत्र का नाम ही लिखा है। ऐसे में सत्यापन के दौरान एक आवेदक का सत्यापन करने में उन्हें पूरे क्षेत्र का भ्रमण करना पड़ता है। सभी फार्म को समाज कल्याण विभाग को वापस कर दिए गए हैं और मांग की गई है वह दोबारा सही पते व नाम की एक सूची तैयार कर उसे नगर पालिका को उपलब्ध कराएं। इसके बाद ही सत्यापन कार्य को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed